दिग्विजय सिंह का करकरे से संपर्क का राज सामने आना चाहिए...?
- अरविन्द सीसोदिया यह एक कहावत है कि सबसे ज्यादा लाडला बेटा सबसे ज्यादा बिगडेल हो जाता है और उसकी हर गलती को जायज ठहराने के लिए माता पिता सौ कहानियां गड़ते हैं , उसे सार्वजानिक रूप से डाँटते फटकारते हैं और उसे अन्दर ही अन्दर प्रोत्साहन भी देते हैं .! यही काम अमरीका अपने लाडले पाकिस्तान से करता है और भारत आतंकवादियों से करता है ..!कांग्रेस तो आतंकवादियों को गले लगनें में सभी पुराने रिकार्ड ध्वस्त करने पर उतारू है ! कांग्रेस के महा सचिव दिग्विजय सिंह जो बोलते हैं वह सोनिया जी की अनुमति और जानकारी में ही बोलते हैं येसा माना जाता है , कांग्रेस संदेस से भी यही आभास मिलता है ! इस लिए सिंह के बयानों से कांग्रेस पल्ला नहीं छाड़ सकती...