प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी भारतीय जनता पार्टी , भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। विश्व के सर्वश्रेष्ठ राजनेता एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के प्रति दृढ़ संकल्पित है । प्रधानमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा और गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देश देख रहा है और उनके प्रति समाज के सभी वर्गों में व्यापक जनसमर्थन हैं । 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022 तक सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जाएगा । उक्त कार्यक्रम के प्रदेश,जिला एवं मण्डल स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक बनाय गये हैं। 1- 17 व 18 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन मोर्चे द्वारा रखा जाएगा । 2- 19 व 20 सितंबर को कॉविड टीकाकरण केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 3- 21 सितंबर को प्...