भगवा संस्कृति ही, भारत का परम् सत्य है - अरविन्द सिसोदिया
यह आलेख 2014 में भाजपा की प्रथम स्पष्ट विजय पर 2/7/2014 लिखा गया था , इसे उसी संदर्भ से देखना चाहिये ! इसके बाद 2019 में भी भाजपा स्पष्ट बहूमत से पुनः विजयी हुई है। भाजपा नें धारा 370 से जम्मू और कश्मीर को मुक्त करवा लिया है। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण न्यायालय के निर्णय से हो रहा है। तहन तलाक का निकृष्टतम अनैतिक अधिकार समाप्त किया जा चुका है। समान नागरिक संहिता की ओर सरकार बड रही है। देश बदल रहा है। आगे बढ रहा है। - अरविन्द सिसौदिया लेख शासन में ”स्वराष्ट्रबोध“ ही महत्वपूर्ण भगवा संस्कृति ही, भारत का परम् सत्य है - अरविन्द सिसोदिया [ कोटा , राजस्थान ] भाजपा की स्वराष्ट्रबोध की विचारधारा, जिसका अर्थ यह देश मेरा है, इस देश के निवासी मेरे हैं, के भाव को कांग्रेस एवं तथाकथित सेक्युलर मण्डली, भगवा आतकंवाद कह कर चीखती चिल्लाती रही, इनके द्वारा इस देश की मूल भगवा संस्कृति को इस तरह अपमानित किया गया जैसे भगवा कोई अपराध हो, अनैतिकता हो। किन्तु पूरे देश ने भाजपा को ही लोकसभा 2014 में शासन के लिये पूर्ण बहूमत से चुन लिया ! पूर्ण बहूमत के साथ ही ...