स्वामी विवेकानंदजी के सुविचार 2 Swami Vivekanand ji
Quote 1: उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए। Quote 2: उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो। Quote 3: ब्रह्माण्ड कि सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हमीं हैं जो अपनी आंखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है! Quote 4: जिस तरह से विभिन्न स्त्रोतों से उत्पन्न धाराएं अपना जल समुद्र में मिला देती हैं, उसी प्रकार मनुष्य द्वारा चुना हर मार्ग, चाहे अच्छा हो या बुरा भगवान तक जाता है। Quote 5: किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो जरुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोडि़ए, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिए, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिए। Quote 6: कभी मत सोचिए कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है। अगर कोई पाप है, तो वो यही है। ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं। Quote 7: अगर धन दूसरों की भलाई करने में मदद कर...