संदेश

Bhairon Singh Shekhawat लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भैरोंसिंह शेखावत : शेर - ए - राजस्थान Bhairon Singh Shekhawat : Sher-e - Rajasthan

चित्र
भैरोंसिंह शेखावत : शेर - ए - राजस्थान Bhairon Singh Shekhawat : Sher-e - Rajasthan   = रामबहादुर राय - यह १५ मई २०१० को लिखा गया लेख है ..........  भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और देश के एक कद्दावर राजनेता भैरो सिंह शेखावत नहीं रहे.   87 साल के भैरोसिंह शेखावत ने लगभग छह दशक तक भारतीय राजनीति में अपना सशक्त हस्ताक्षर बनाये रखा. आज उनके जाने के बाद उन्हें याद करें तो हम उन्हें ऐसे राजनेता के रूप में पाते हैं जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में आदर्श और व्यवहार का बहुत ही बेहतर समन्वय किया और लोक राजनीति का मार्ग प्रशस्त किया.   भैरो सिंह शेखावत उन चंद नेताओं में से एक रहे हैं जो अपनी विचारधारा से बिना समझौता किये हुए निजी संबंधों को बनाये रखने में माहिर थे. उनके संबंध हर दल के नेताओं में थे और वे संबंध केवल औपचारिक नहीं बल्कि गहरे रिश्ते थे. इसकी कई बार परीक्षा भी हुई. 1993 में राजस्थान विधानसभा में दोबारा चुनाव हुआ तो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश इन जगहों पर भाजपा की सरकार वापस नहीं आयी. लेकिन राजस्थान में भैरो सिंह शेखावत के नेतृत्व में भाज...

महान सपूत भैरोंसिंह शेखावत : अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति के नेता -अरविन्द सिसौदिया

चित्र
- अरविन्द सिसौदिया   9414180151     भारत की राजनीति में लोक कल्याण एवं आम जन को सहायता का युग 1947 से नहीं 1977 से प्रारम्भ हुआ और उसके प्रणेता थे, राजस्थान के मुख्यमंत्री ठा. भैरांसिंह शेखावत । जनसंघ के संस्थापक महामंत्री प. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न समाज में अंतिम पायदान पर खडे व्यक्ति की मदद करो को,मुख्यमंत्री शेखावत ने सबसे पहले अन्त्योदय योजना के माध्यम से लागू किया । कतार में अंतिम  पायदान पर खडे व्यक्ति की मदद सरकार के धन से की जाये यह सबसे पहले शेखावत ने ही किया । इस योजना के लिये उनका सार्वजनिक सम्मान देश के सबसे नेता जयप्रकाश नारायण ने किया था। सरकार के सहयोग से गरीवों को आर्थिक उत्थान एवं रोजगार परक कार्यों हेतु सबसिडी सबसे पहले शेखावत युग से ही प्रारम्भ हुईं । वे आम जन के नेता थे इसलिये सामान्य विधायक से उपराष्ट्रपति के पद तक की उनकी राजनैतिक यात्रा सम्पन्न हुई।   * पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत का जन्म 23 अक्टूबर 1923 को वृश्चिक लग्न में राजस्थान के प्रसिद्ध सिकर जिले के खाचरियावास गाँव में हुआ tha ।  ** भैरो सिंह शेखावत राजनीति मे बेदाग...