वामपंथियों की अराजकता उत्पन्न करने की खतरनाक योजना का खुलासा करता चुनाव घोषणापत्र - अरविन्द सिसोदिया cpi(m) Manifesto
Manifesto वामपंथियों की सामरिक,सामाजिक एवं आर्थिक अराजकता उत्पन्न करने की खतरनाक योजना का ,खुलासा करता चुनाव घोषणापत्र - अरविन्द सिसोदिया ------- CPIM के घोषणा पत्र में देशविरोधी वादों की भरमार - वामपंथी पार्टियां सीपीआई, सीपीआई (एम) और सीपीआई (एमएल) भी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जारी अपने घोषणा पत्र में सीएए को वापस लेने, आर्टिकल 370 को बहाल करने, प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण देने और एफडीआई पर लगाम कसने की बात कही गई है। देश की प्रमुख वामपंथी राजनीतिक पार्टियों में से एक भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में सीएए को वापस लेने, आर्टिकल 370 को बहाल करने, प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण देने और एफडीआई पर लगाम कसने की बात कही गई है। वामपंथी पार्टी सीपीआई-एम ने 4 अप्रैल 2024 को दिल्ली में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। बता दें कि सीपीआई-एम के पास लोकसभा में सिर्फ 3 सीटें हैं, लेकिन उसने अपने 44 पन्ने के घोषणापत्र [पीडीए...