मोदी मैजिक कांग्रेस शासित राज्यों में खूब चला Modi magic At Congress ruled states
मोदी मैजिक कांग्रेस शासित राज्यों में खूब चला यह मोदी नाम का चमत्कार ही था कि भाजपा शासित उत्तरप्रदेश में 80 में से मात्र 33 सीटें, राजस्थान में 25 में से मात्र 14 सीटें और हरियाणा में 10 में से मात्र 5 सीटें आईं। गठबंधन की मुख्यतौर पर सरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार थी और बिहार में नितिश सरकार थी इन दोनों प्रदेशों में भाजपा की सीटों में कमी आई है। महाराष्ट्र में भाजपा को सीधे नुकसान ज्यादा उठाना पडा है वह गत 23 सीटों से मात्र 9 पर सिमट गई। बिहार में भाजपा 17 सीटों पर गत चुनाव में जीती थी किन्तु इस बार महज 12 पर रह गई। मोदी मैजिक के बल पर बीजू जनता दल के गढ़ को ध्वस्त कर भाजपा को ओडीसा में 21 में से 20 सीटें और राज्य सरकार ले आये, कांग्रेस के झारखण्ड में 14 में से 9 सीटें, कांग्रेस के तेलंगाना 17 में से 8, कांग्रेस के कर्नाटक में 28 में से 17, कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश में 4 में 4 सीटें भाजपा को लाकर बहूमत के करीब लाकर खडा किया और लगातार तीसरी बार सरकार बना दी । इतने सारे नुकसानों के बाद भी भाजपा की झोली कांग्रेस शासित राज्यों ने भर दी है। जो इस बात का परिचायक है कि र...