संदेश

Supreme Court on Stay Order लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अदालत से जारी स्थगन आदेश (स्टे आर्डर) छह महीने में स्वत: समाप्त नहीं होगा - सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

चित्र
2018 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय संविधान पीठ ने स्टे आर्डरों के सम्बंध में एक फैसला दिया था कि किसी उच्च अदालत के द्वारा दिया गया स्टे आर्डर ट्रायल कोर्ट पर 6 महीनें से अधिक लागू नहीं रहेगा जग तक कि उच्च अदालत किसी विषेश कारण से उसे पनुः बडाये नहीं । प्रथम दृष्टया यह आदेश स्वागत योग्य लग रहा था मगर बाद में इसके कारण उत्पन्न पेंचीदगियों के कारण पर इस पर पुर्नविचार की जरूररत महसूस होनें लगी थी। क्यों स्टे आर्डर देनें वाली अदालत सम्बंधित प्रश्न का निराकरण 6 माह की अल्प अवधि में कर ही नहीं पाती है। इसलिये इस पर पर्नुविचार पांच सदस्यीय संविधान पीठ नें की और 2018 के आदेश को निरस्त कर दिया तथा नई व्यवस्था देते हुये इसे अदालतों के स्वविवेक पर ही छोड दिया है। इस प्रकार अब 6 माह में स्टे आर्डर के स्वतः समाप्त हो जानें की बाध्यता समाप्त हो गई है। -------------------  सुप्रीम कोर्ट की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी भी मामले में अदालत से जारी स्थगन आदेश (स्टे आर्डर) छह महीने में स्वत: समाप्त नहीं होगा। सुप्रीम को...