अपने - अपने बूथ से, मोदीजी को पहले से 370 प्लस का मार्जिन कर दिखाएँ - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota
अपने - अपने बूथ से, मोदीजी को पहले से 370 प्लस का मार्जिन कर दिखाएँ - अरविन्द सिसोदिया कोटा कलस्टर की , 1- कोटा - बूँदी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ओमजी बिरला, 2- झालाबाड़ - बारां लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दुष्यन्त सिंह जी, 3-भीलवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दामोदर जी अग्रवाल सहित सभी भाजपा और एनडीए प्रत्याशीयों को विजयी बनाएं। भारतीय जनता पार्टी यूँ तो प्रतिदिन ही सक्रिय रहती है. जनता से सबसे ज्यादा जुड़ाव वाली पार्टी भाजपा है। अन्यथा अन्य दल चुनावी मौसम में ही सक्रिय होते हैँ। किन्तु फ़िर भी चुनाव एक अलग तरह की समयावधी होती है, इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का सक्रिय रहना कर्तव्य भी है। भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्य आम चुनाव में इसलिए भी बड़ जाता है कि वह देश हित के लिए कार्य करती है, सांस्कृतिक विरासत के लिए कार्य करती है, सीमाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। जनहित और विकास के लिए कार्य करती है। सबसे बड़ी बात आने वाली देश की भावीपीढ़ियों को सुरक्षित रखने का कार्य कर रही है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदान में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी ही है । भारत में आज ...