संदेश

nyay yatra लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राम को नकारते नकारते दुगर्ती होगई, अब भी समझ नहीं आई राहुल को - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
  राम को नकारते नकारते ही यह दुगर्ती कांग्रेस की हो गई, अब भी समझ नहीं आई राहुल को - अरविन्द सिसोदिया राहुल गांधी नें अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न होनें के दूसरे दिन ही मंगलवार को गुवाहाटी में एक पत्रकारवार्ता में एक बार फिर से भारत के आराध्य एवं जनजन के श्रीराम पर हमला बालते हुए कहा है कि देश में कोई राम लहर नहीं ! जबकि सच यह है कि पूरे देश में पिछले एक माह से व्यापक उत्साह से राम उत्सव मनाया जा रहा था। करोड़ों करोड़ों देशवासियों की आंखे ख़ुशी से नम हैँ, हजारों तरह से राम स्तुति हो रही है, हर मंदिर से लेकर हर घर राम स्वागत में व्यस्त रहा है। प्राणप्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी का पूरा दिन और पूरी रात देश जगता रहा ख़ुशी मनाता रहा आनंदित होता रहा। भारत ही नहीं विश्व के अन्यान्य देशों में भी राम उत्सव की बड़ी अदभुद धूम देखी गईं है । इस अटल सत्य में भी कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को राम महसूस नहीं हो रहे तो यह उनकी समस्या है। न ही उन्हे मीडिया कबरेज में दिखी, न उन्हें देश के झूमते नाचते नागरिक नजर आये तो यह उनका ही दृष्टि दोष है। यह उनकी नासमझी का विषय ह...