संदेश

shard pnwar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस के साथ रहने में भविष्य ठीक नहीं, इसलिए टूटन तो होनी ही है - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
विपक्षी दलों में टूट, जनता के रुख के कारण - अरविन्द सिसोदिया  शिवसेना हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर के चुनाव लडी और निहित स्वार्थों के लिए उसने भाजपा से गठबंधन तोड़ कर के कांग्रेसी और एनसीपी के साथ अपनी सरकार बनाई, शिवाजी महाराज की धरती महाराष्ट्र में हिंदुत्व का एक अपना अलग ही परचम है, हिंदुत्व के नाम पर वहां वोट मिलते हैं। हिंदुत्व के नाम पर वहां जन समर्थन मिलते हैं और हिंदुत्व को लेकर के वहाँ के जीते मरते हैं।  किंतु मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए शिवसेना के उद्धव ठाकरे ने जिस तरह से भाजपा गठबंधन को तोड़कर कांग्रेस से हाथ मिलाया, एनसीपी से हाथ मिलाया। उससे कहीं ना कहीं उनके विधायकों में, सांसदों में और उनकी समर्थक जनता के बीच में बड़ी असमती थी। क्योंकि भाजपा से गठबंधन तोड़ कर एन सी पी और कांग्रेस का हाथ पकड़ने से पहले संगठन व पार्टी जनप्रतिनिधियों से कोई चर्चा ही नहीं हुई। किसी को विश्वास में ही नहीं लिया, हिटलर शाही फरमान जारी हो गया की अब हम भाजपा से अलग हो गये हैं। पार्टी का समूह जिस विचार के साथ ही नहीं था, वह संगठन के एक नेता के हित के लि...