कपिल सिब्बल पर संगीन आरोप : रिलायंस को 650 करोड़ का फायदा पहुंचाया



2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में एक के बाद एक कुर्सी गंवाते मंत्रियों के बीच अब यूपीए सरकार के एक और महत्वपूर्ण मंत्री कपिल सिब्बल पर भी उंगलियां उठी हैं। जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कपिल सिब्बल पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि सिब्बल ने बतौर टेलिकॉम मंत्री अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशन को करीब 650 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचाया। हालांकि सिब्बल ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। दायर याचिका में कहा गया है कि सिब्बल ने रिलांयस को 650 करोड़ के जुर्माने की जगह सिर्फ 5 करोड़ रुपये चुकाने के लिए ही कहा। इसमें सिब्बल की भूमिका की सीबीई जांच की मांग करते हुए कहा गया है कि 13 सर्किल में लाइसेंस के लिए जुर्माना लिया जाता तो यह 650 करोड़ रुपये होता, लेकिन रिलायंस को जुर्माने में छूट दी गई। 
याचिका में अटॉर्नी जनरल जी. ई. वाहनवती पर भी पूर्व संचार मंत्री ए. राजा को सुझाव देने में कुछ मूल नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। 

टिप्पणियाँ

  1. मामला पांच करोड़ में रफा दफा करवाया, कुछ तो कुटिल सिब्बल की जेब में भी गया होगा...

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इन्हे भी पढे़....

राष्ट्रवाद के महानायक ‘ पूज्य श्री गुरूजी ’ The great hero of nationalism 'Pujya Shri Guruji'

स्वतंत्रता संग्राम से जन्मा: हिन्दुत्व का महानायक केशव Dr Keshav Baliram Hedgewar

माननीय इन्द्रेश कुमार जी indresh kumar rss

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

कण कण सूं गूंजे, जय जय राजस्थान

माननीय जिला कलेक्टर महोदय, स्वामित्व योजना

हिन्दू धर्म - एक परिचय