टुकड़े टुकड़े नगर निगमों को एक करने से जनता को राहत मिलेगी - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan kota



तुष्टिकरण की राजनीती से बंटे निगमो को फिर से एक किया जाना स्वागत योग्य - अरविन्द सिसोदिया 

टुकड़े टुकड़े नगर निगमों को एक करने से जनता को राहत मिलेगी - अरविन्द सिसोदिया 

कोटा, 15 फरवरी। भाजपा राजस्थान के मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश सह संयोजक एवं राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया नें " कोटा सहित जयपुर एवं जोधपुर के 2-2 नगर निगमों को पुनः एक - एक किये जानें का स्वागत किया है एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर व नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार झाबर सिंह खर्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया है। " 

उन्होंने कहा कि " गत कांग्रेस की गहलोत सरकार नें संम्प्रदाय विशेष की संतुष्टी के लिये अपरोक्ष तुष्टिकरण से प्रेरित होकर तीनों महानगरों के नगर निगमों का विभाजन किया था और वार्डों के गठन में भी इस तरह की कोशिश की थी। जिसके चलते आसामन्य और बेडोल वार्डों का गठन हुआ। जिससे निगमों के कार्यकरने की क्षमता में भी भारी गिरावट आई।" 

सिसोदिया नें कहा कि " भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही इन नगर निगमों को पुनः एक - एक किये जानें की मांग पत्र मेरे सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ताओं नें मुख्यमंत्री महोदय से की हुई थी। उपरोक्त मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने और जनहित में स्वीकार करने के लिये मुख्यमंत्री शर्मा को आभार ज्ञापित किया जाता है। "

सिसोदिया नें कहा कि " कांग्रेस नें राजनैतिक स्वार्थ के लिये जनहित को कष्ट में डाल दिया था, अन्यायपूर्ण एवं जबरिया विभाजन से तीनों महानगरों की जनता परेशान रही और उनके सामान्य कामकाज भी नहीं हो पाते थे। वहीं कर्मचारियों और बजट वितरण की भी समस्या से ये टुकड़े - टुकड़े नगर निगम परेशान रहे।

सिसोदिया ने कहा की नगर निगमों के टुकड़े टुकड़े करने से उन महानगरों की गरिमा भी प्रभावित हुई थी, जो अब फिर से बहाल हुई है। अब पुनः एक एक बने निगमों को काम करने में सुविधा होगी और जिससे जनता को राहत मिलेगी।


भवदीय 

अरविन्द सिसोदिया 
9414180151

टिप्पणियाँ

इन्हे भी पढे़....

छत्रपति शिवाजी : सिसोदिया राजपूत वंश

तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहे।

सेंगर राजपूतों का इतिहास एवं विकास

राजस्थान के व्याबर जिले में देवमाली गांव,कैंसर का 'झाड़ा'

माँ बाण माता : सिसोदिया वंश की कुलदेवी

हिन्दु भूमि की हम संतान नित्य करेंगे उसका ध्यान

कांग्रेस राजकुमार की अस्वीकार्यता के लिए, चुनाव आयोग को बली का बकरा नहीं बनाया जा सकता - अरविन्द सिसोदिया

राहुल को खुश करने के लिए, मोदीजी के विरुद्ध बदतमीजी कांग्रेस की अनिवार्य शर्त हो गई है, इसीलिए बार-बार अमर्यादित टिप्पणियों का दौर चल रहा है — अरविन्द सिसोदिया

कविता - राम आज स्वयं को मानें

जगाया तुमको कितनी बार jgaya tumko kitni bar