राजू श्रीवास्तव - मेहनत करनें वालों की हार नहीं होती
आए हैं तो जायेंगे, राजा रंक फ़कीर। एक सिंघासन चढ़ चले , एक बंधे जंजीर ।। जो आया है उसे जाना ही होता है,यह प्रकृति का नियम। करोडों करोडो लोगों की गुमनाम मौत हो जाया करती है, जन्म लिया, जीवन जिया और चले गये। बहुत कम होते हैं जो अपनी कला से,शौर्य से, किसी कार्य विशेष से कई दसकों तक जानें जाते हैं। 58 वर्षिय मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था,कॉफी दिनों से वे मौत से संघर्ष कर रहे थे और अन्ततः 21 सितंबर 2022 को उनका देवलोक गमन हो गया। वे उन भाग्यशाली लोगों में से हैं जिनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम राजनैतिक ,सामाजिक एवं कला क्षैत्र सहित देश के आम नागरिकों ने श्रद्धांजली अर्पित की, याद किया । कानपुर के रहने वाले श्रीवास्तव एक मध्यम वर्गीय परिवार से थे,उनका असली नाम सत्यप्रकाश श्रीवास्तव था, किन्तु वे राजू श्रीवास्तव के नाम से ही मशहूर थे । राजू श्रीवास्तव के अंदर हास्य कलाकार बचपन से ही मौजूद था, वे अपने मास्टरों एवं घर आनें वालों की नकल उतारनें में बहुत माहिर थे, इस कारण कई बार उन्हे नाराजगी का शिकार भी होना पडता था। वे बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाह...