देश की गरिमा खत्म करनें वाले जोकरों की नागरिकता समाप्त करने के प्रावधान बनाये-अरविन्द सिसोदिया
....यह कृत्य किसी न्यायाधीश के खिलाफ किया होता तो अभी जेल में होते ...! तो कानून बनानें वाले सदन के लोग अपने ही संविधान के खिलाफ इस तरह का मखौल कैसे उडा सकते हैं। यदि उडाते हैं तो इन्हे परिणामदायी दण्ड दिया जाना चाहिये। संसद की सदस्यता अविलम्ब समाप्त हो और देश की नागरिकता भी खत्म करें। संसद की आचरण सम्बंधी समिति को इस तरह के प्रावधान बनाने चाहिये। संवैधनिक पदों की गरिमा खत्म करनें वालों पर विषेश कानूनी कार्यवाही के प्रावधान बनें कांग्रेस और तृण मूल कांग्रेस नें लगातार जोकर छाप बदतमीजी का इतिहास बनाया है। कांग्रेस के राजकुमार गत कई वर्षों से लगातार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पद की गरिमा गिरानें में लगे हुए हैं। वहीं टीएमसी नें लगातार राज्यपाल जगदीप धनकड को बंगाल में अपमानित किया और हद तो यह हो गई कि अब उन्हानें उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद पर विराजमान जगदीप धनकड की मजाकिया नकल उतार कर अपमान कर दिया और उसकी विडियो राहुल गांधी नें बनाई । हलांकी कांग्रेस गठबंधन में इस तरह के कई राजनेता हैं जिनके अपशब्द देश को चुभते हैं। जिसमें अखिलेश, तेजस्वि यादव और महुआ भी सम्मिलित हैं, ...