राहुल गांधी का चीन-गुणगान क्या एम ओ यू के कारण
राहुल गांधी क्या चीन के किसी षडयंत्र को आगे बडा रहे हैं। राहुल गांधी के मुंह से अक्सर वह बात सामनें आती है, जिसे चीन स्वयं न बोल कर किसी भारतीय के द्वारा बुलवाना चाहता है। साम्यवाद से मोतीलाल जी नेहरू एवं जवाहरलाल जी नेहरू के भी गहरे सम्बंध रहे है। वे तब सोवियत रूस जाया करते थे। आजादी के बाद जो विश्वस्तरीय सैन्य गुट बना उसमें भी भारत सोवियत रूस गुट में रहा जबकि पाकिस्तान अमेरिका-ब्रिटेन के सैन्य गुट में था। भारत में कांग्रेस सत्ता में रही मगर उसने साम्यवादी विचारधारा एवं इतिहासकारों को बुद्धिजीवियों को लगातार संरक्षण ही दिया है। साम्यवादी चीन से भी जवाहरलाल नेहरू जी के गहरे सम्बंध रहे हैं। सोनिया गांधी जी के बाद कांग्रेस का झुकाव अमेरिका के पक्ष में हुआ और परमाणु समझौते पर कांग्रेस और कम्युनिष्ट आमने सामने भी हुये। लेकिन चीन के साथ हुये राजनैतिक दल के नाते समझौते के बाद कांग्रेस की आवाज चीन प्रेम से ही लबरेज रहती है। जो भी राहुल जी बोलते हैं वह लगभग वही होता है जो चीन की इच्छा है। सवाल यही खडा होता है कि क्या चीन भारत में कोई और बडे षडयंत्र की ओर बड रहा है। जिसके लिये वह कांग्रेस ...