भजनलाल सरकार सुपरफ़ास्ट दौड़ रही है, यही कांग्रेस के पेट का दर्द है - अरविन्द सिसोदिया bjp rajasthan
भजनलाल सरकार सुपरफ़ास्ट दौड़ रही है, यही कांग्रेस के पेट का दर्द है - अरविन्द सिसोदिया कोटा 2 मार्च। भाजपा कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें बयान जारी कर कहा है कि भाजपा की भजनलाल सरकार सुपरफ़ास्ट की गति से सरपट दौड़ रही है, डबल इंजन की सरकार है सभी निर्णय समयबद्ध हो रहे हैँ और उनकी क्रियान्वती भी तुरंत हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय नेतृत्व में श्रेष्ठतम समन्वय है। वहीं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिव एवं सचिवालय में अच्छा तालमेल है। जिससे कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा। सिसोदिया नें कहा भजनलाल सरकार न केवल चुनावी गारंटीयां पूरी की गईं बल्कि राजस्थान के आधारभूत विकास के लिए बड़ा काम भी हो रहा है। राजस्थान सरकार की बढ़ती लोकप्रियता और स्वीकार्यता कांग्रेस को पच नहीं पा रही है। इसीलिए कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा वक़्त वेवक़्त बहियात के वक्तव्य जारी कर अपनी कुंठा उजागर करते रहते हैँ, उनके पेट में दर्द बना हुआ है । सिसोदिया नें कहा कि राजस्थान कि जनता नें कांग्रेस की उस गहलोत सरकार को ही गद्दी से उ...