भाजपा और कांग्रेस,मंथन और चिन्तन,राहत और कैरोसिन
भाजपा और कांग्रेस,मंथन और चिन्तन,राहत और कैरोसिन - Arvind Sisodia 9414180151 कांग्रेस का चिन्तन शिविर उदयपुर और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक जयपुर,मई 2022 में राजस्थान में सम्पन्न हो गईं हैं। दोनों में आंतरिक निर्णय जो हुए वे गुप्त रहेंगे और जो निर्णय सार्वजनिक घोषित हुए वे सब अखबारों पर सोसल मीडिया पर , इन्टरनेट पर मौजूद हैं। यह तो मात्र भूमिका की बात थी। असल यह है कि इन दलों ने अपने अपने निर्णय आयोजनों के बाद किया क्या ? और जो कि किया वही आने वाले समय में इनके द्वारा सम्पादित होते रहनें का दिशा बोध करवाता है। कांग्रेस ने चिन्तन शिविर के बाद उनके भाग्यविधाता, भविष्य के प्रधानमंत्री प्रत्याशी एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्रिट्रेन में जाकर अपने व्याख्यान के माध्यम से देश पर कैरोसिन डाल दिया। देश का क्या हुआ यह अपनी जगह है, मगर कांग्रेस का चिन्तन क्या रहा, यह जग के सामनें आ गया ! केन्द्र की भाजपा सरकार सहित राज्यों की एनडीए सरकारों को सर्तक रहना होगा कि राजनैतिक कैरोसिन आ रहा है !! भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक के बाद भाजपा के पदाधिकारी रहे,गुजरात के मु...