संदेश

गणगौर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गणगौर : अखंड सौभाग्य का पर्व Gangaur - festival of good luck

चित्र
गणगौर तृतीया पर्व गणगौर तृतीया पर्व का आयोजन शिव एवं शक्ति स्वरूपा पार्वती की असीम कृपा प्राप्त करने हेतु किया जाता है. यह व्रत चैत्र शुक्ल तृतीया को किया जाता है. इस वर्ष 11 अप्रैल 2024 को गुरूवार के दिन किया जाएगा. गणगौरी उत्सव स्त्रियों के द्वारा किया जाता है. धर्मशास्त्रों में इसे गौरी उत्सव, गौरी तृतीया, ईश्वर गौरी, दोलनोत्सव के नाम से भी जाना जाता है.  चैत्रशुक्लतृतीयायां गौरीमीश्वरसंयुताम् |  सम्पूज्य दोलोत्सवं कुर्यात् || गणगौरी पूजन विधि | Rituals to Perform Gangauri Puja सामान्यत: इस पर्व को तीज के दिन मनाया जाता है, इस व्रत को करने के लिए प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व प्रतिदिन की नित्यक्रियाओं से निवृत होने के बाद, साफ-सुन्दर वस्त्र धारण करने चाहिए. इसके बाद पूजा स्थल में गंगा जल छिडकर शुद्ध करना चाहिए. घर के एक शुद्ध और एकान्त स्थान में पवित्र मिट्टी से 24 अंगूल चौडी और 24 अंगूल लम्बी अर्थात चौकोर वेदी बनाकर, केसर चन्दन तथा कपूर से उस पर चौक पूरा जाता है और बीच में देवी तथा शिव मूर्ति की स्थापना करके उसे फूलों से, फलों से, दूब से और रोली आदि से उसका पूजन किया जाता ...

गणगौर तीज शिव-पार्वती का पूजन gangour teej

चित्र
 गणगौर तीज  करें : शिव-पार्वती का पूजन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को गणगौर तीज का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता पार्वती व भगवान शंकर की पूजा की जाती है। इन्हें ईसर-गौर भी कहा जाता है जिसका अर्थ है(ईश्वर-गौरी)। यह कुंवारी और विवाहिता स्त्रियों का त्योहार है। गणगौर मुख्य रूप से राजस्थान का लोकपर्व है लेकिन देश के अन्य हिस्सों में भी इसे मनाया जाता है। राजस्थान में कन्याओं के लिए विवाह के बाद प्रथम चैत्र शुक्ल तृतीया तक गणगौर का पूजन आवश्यक माना जाता है। वे चैत्र कृष्ण प्रतिपदा के दिन होलिकादहन की भस्म और तालाब की मिट्टी से ईसर-गौर(शंकर-पार्वती) की प्रतिमाएं बनाती हैं। 16 दिनों तक माता पार्वती के गीत गाए जाते हैं। कुंवारी कन्याएं उत्तर वर के लिए तथा विवाहिता महिलाएं सौभाग्य की कामना के लिए इनका पूजन करती हैं। चैत्र शुक्ल तृतीया को सुबह पूजा के बाद तालाब, सरोवर, बावड़ी या कुएं पर जाकर मंगलगीत गाते हुए गणगौर(ईसर-गौर) की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। गणगौर का विसर्जन देखने योग्य होता है। -------------- गणगौर गणगौर का यह त्योहार चैत्र शुक्ल तृतीया को मनाया...

गणगौर gangour

चित्र
--- गोर गोर गोमती ईश्वर पूजे पार्वती पार्वती का आला लीला गोर को सोना का टीला टीला दे टपका रानी व्रत करे गोरा दे रानी करते-करते आस आयो मास आयो खेडे खाण्डे लाडू आए लाडू ने बीरा ने दियो बीरो लेम्हेन साड़ी साड़ी में सिंगोड़ा बाड़ी में बिजोरा राण्या पूजे राज मेंन्हका सवाग में स्वाग भाग कीड़ी ये, कीड़ी थारी जात है जात पड़े गुजरात है गुजरात्यारो पाणी आयो दे दे खूटया ताणी आयो आँखा फूल कमल की डोरी ------ खेलन देओ गणगौर, पूजन देओ गणगौर, भँवर म्हाने पूजन खेलन देओ गणगौर। राजस्थान में आजकल हर गली-मोहल्ले चौबारे में यह गीत सुनने को मिल जाएगा। यह है रंग-रंगीले राजस्थान की लोक संस्कृति की एक बानगी। जब मेले-त्योहार की बात चले और राजस्थान का नाम जुबाँ पर नहीं आए, यह तो हो नहीं सकता। आखिर राजस्थान का दूसरा नाम है ही लोक संगीत, त्योहार और मेले। चैत्र मास में रंगों का त्योहार होली दहन के दूसरे दिन से ही सजी-धजी चहकती नवयौवनाएँ सोलह श्रृंगार किए नवविवाहिताएँ उमंग उल्लास से एक-दूसरी सहेली से हँसी- मजाक ठिठोली करते हुए 'बाड़ी ताला बाड़ी की किवाड़ी खोल, छोरियाँ आई दूब ने, थे कुणजी री बेटी हो, थे कुणजी री ...