भारत के महान गुरुजन
🚩🌹🕉️🍁🌺🌷🚩🌹 *शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामना* *🚩🕉️शिक्षक दिवस : भारत के महान शिक्षक* *🌹वैसे तो संसार में सैंकड़ों ऐसे शिक्षक हुए हैं जिन्होंने अपनी शिक्षा से दुनिया को बदल कर रख दिया है। यहां प्रस्तुत है प्राचीन भारत के ऐसे शिक्षकों के नाम जिनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक मानी जाती है।* *1. 🚩🌹गुरु वशिष्ठ : सप्त ऋषियों में से एक गुरु वशिष्ठ ने राज दशरथ के चारों पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न को शिक्षा दी थी। गुरु वशिष्ठ के ही काल में विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि, परशुराम और अष्टावक्र भी थे।* *2. 🚩भारद्वाज : महान ऋषि अंगिरा के पुत्र गुरु बृहस्पति हुए जो देवताओं के गुरु थे। इन्हीं गुरु बृहस्पति के पुत्र महान ऋषि भारद्वाज हुए। चरक ऋषि ने भारद्वाज को 'अपरिमित' आयु वाला कहा है। भारद्वाज ऋषि काशीराज दिवोदास के पुरोहित थे। वे दिवोदास के पुत्र प्रतर्दन के भी पुरोहित थे और फिर प्रतर्दन के पुत्र क्षत्र का भी उन्हीं ने यज्ञ संपन्न कराया था। वनवास के समय प्रभु श्रीराम इनके आश्रम में गए थे, जो ऐतिहासिक दृष्टि से त्रेता-द्वापर का संधिकाल था। उक्त प्रमाणों...