संदेश

चीन अमरीका के विरूद्ध लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तालिबान सरकार,सावधानी तो पूरे विश्व को ही रखनी होगी - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
             भारत अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के मुद्दे पर एक - एक पांव, फूंक - फूंक कर रख रहा है। बहुत ही सदे लहजे में बातचीत एवं प्रतिक्रियायें दे रहा है। यह बहुत पहले से ही तय है भी कि भारत को अफगानिस्तान में कुछ नहीं है। वहां से समस्यायें ही आयेंगी। उन्हे कम तर किस तरह किया जा सकता है। उसी दृष्टिकोंण से भारत सरकार बहुत ही अच्छे तरीके से काम कर रही है। किसी भी दूसरे देश से कई तरह के अलग अलग सम्बंध होते है, पहला तो राजनायिक समर्थन,दूसरा व्यापारिक सम्बंध , तीसरा प्रगाढ़ मित्रता वाले और चौथा घोर शत्रुतापूर्ण । अभी भारत के सामाने सिर्फ व्यापारिक सम्बंधों तक ही मामला सीमित है। क्यों कि मित्रता संभव लगती नहीं है। तालिवान कश्मीर में हस्तक्षेप करता है और चीन-पाकिस्तान आर्थिक कारीडोर में सम्मिलित होता है। तो वह भारत का शत्रु राष्ट्र ही माना जायेगा।        भारत का सबसे बडा उलझा हुआ पेंच यह है कि जो सरकार पूर्ण आतंकी विचारधारा को, जो पूरी तरह गैर वाजिव हिंसा और  अनावश्यक कट्टरवाद का अनुगमन करती हो उसे कैसे समर...