प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता
- अरविन्द सिसौदिया 9414180151 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता को भी देखें वह बहुत अच्छी है। हम सभी भारतीयों को गौरवान्वित करने वाली है। विश्वस्तर पर भारत की यह साख देश को गरिमा प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता 15 सितम्बर 21 - प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन की साल 2021 के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोवीशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया अदार पूनावाला का नाम भी शामिल है। टाइम मैगजीन ने बुधवार को 2021 के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है। ‘टाइम’ द्वारा दिए गए मोदी के परिचय में कहा गया है कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के 74 वर्षों में, तीन प्रमुख नेता रहे हैं – जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मोदी. ‘नरेंद्र मोदी तीसरे नेता हैं जो देश की राजनीति में प्रभावी हैं…’ 3 सितम्बर 21 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे हैं. 70 प्रतिशत अप्...