संदेश

नौटंकीवाल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिल्ली में ऑटो में क्यों नहीं घूमते नौटंकीवाल - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
 दिल्ली में ऑटो में क्यों नहीं घूमते नौटंकीवाल - अरविन्द सिसौदिया Why don't nautankiwal roam in auto in Delhi - Arvind Sisodia   * गुजरात में केजरीवाल की सुरक्षा के लिये कौन जिम्मेवार माना जायेगा, गुजरात पुलिस ! केजरीवाल नें आज ऑटो स्टंट किया है । कल वे अपने उपर हमला करवानें का प्रायोजित स्टंट करेंगे ? घडियाली आंसू बहायेंगे ! गुजरात पुलिस को इस नौटंकीबाज पर कडी नजर रखनी ही होगी क्यों कि यह गुजरात के लॉ एण्ड आर्डर से जुडा मसला है। केजरीवाल मोहौल बिगाड कर खुद को खडा करनें का षडयंत्र कर रहे हैं।   भारत एक भावुक देश है । यह देश भावों से भरा है, रत्नों से भरा है कार्यक्षमता का तंत्र इस देश ने विकसित किया है। इसी लिये यह भारत कहलाता है। स्व0 इन्दिरा गांधी की हत्या होनें पर कांगेस को 400 से ज्यादा सीटें मिलीं। स्व0 राजीव गांधी की हत्या होनें पर बाम चुनाव के दूसरे चरण में कांग्रेस को लाभ मिला और नरसिंहराव के नेतृत्व में सरकार बनीं। अटलजी पर जहां हमला हुआ था वह सीट भाजपा ने जीती थी। ममता बनर्जी ने पैर की चोट को व्हील चेयर पर बैठ कर भुनाया,हारी बाजी बंगाल में जीती है। और भी कई उदाह...