राजस्थान के 13 जिलों की 3 लाख हैक्टर भूमी सिंचित करने वाली ERCP योजना स्वीकृत
राजस्थान विधानसभा चुनावों में पूर्वी राजस्थान केनाल परियोजना एक प्रमुख मुद्दा था और भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी नें इसे पूरा करने की गारंटी दी थी, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार के गठन के तुरंत बाद से ही इसको पूरा करने में आरहीँ सभी बाधाओं को दूर करने का कार्य चल रहा था। 20 साल से अटकी पड़ी इस परियोजना को प्रधानमंत्री मोदीजी की गारंटी नें मात्र दो महीने ही स्वीकृत करवा कर चमत्कार कर दिया । यह ऐतिहासिक लोककल्याणकारी निर्णय हुआ है, इससे राजस्थान और मध्यप्रदेश के लाखों किसानों, उद्योगपतियों और युवाओं को लाभ मिलेगा। काफ़ी बड़ा भूभाग सिंचित होगा। जल की आवश्यकता की पूर्ति होगी। और व्यर्थ जा रहे जल को बचाया जा सकेगा। भारत के प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी नें भारत के महत्वकांक्षी उत्थान हेतु देश भर में नदियों के अधिशेष जल जो बह कर बेकार चला जाता है, को रोक कर, उसे बड़ी बड़ी केनालों द्वारा, जलाशयों में स्टोर करके, आवश्यकता वाले क्षेत्रों में डायवर्ट करके, सिंचाई, विद्युत उत्पादन, पेयजल और ओधोगिक उपयोग कर नागरिकों की आय वृद्धि और रोजगार के अवसरों के लिए,एक स्वप्न देखा था। उन्होंने देश की अन...