सूटेड बूटेड राहुलजी और पोलिटकल कैरोसिन....! Political Kerosene

सूटेड बूटेड राहुलजी और पोलिटकल कैरोसिन....! -Arvind Sisodia 9414180151 राहुल गांधी ने ब्रिटेन में एक बार फिर देश को शर्मसार करने वाली बातें कहीं है। कोई भी परिपक्वनेता अपने देश के खिलाफ इस तरह की बातें विदेश की धरती पर कदापी नहीं करता। राहुल गांधी और कांग्रेस की समस्या ही परिपक्वता की है, जिसे खोनें के साथ ही कांग्रेस भी खाती चलीे गई है। अब मात्र हांसिये पर पढ़ी अपनी खुन्नस निकालती रहती है। यह वही कांग्रेस जिसके नेता पाकिस्तान में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हटानें की मांग कर रहे थे। खैर राहुलजी बातें , आरोप,टिविट यही तो उन्हे छोटा करते जा रहे हैं और यही समस्या कांग्रेस के जी 23 ग्रुप की है। उन्होने कैरोसिन की बात की और परोक्ष अपरोक्ष भाजपा पर आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार देश में कैरोसिन फैला रही है। चिन्गारी लगते ही ...! इन शब्दों को पकड कर केन्द्र सरकार को सावधान हो जाना चाहिये कि देश में कैरेासिन प्लांट किया जा रहा है, उसे कैसे बुझाना है, इसकी चिन्ता करें। इससे पहले कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व में सडकों पर निकलनें का आव्हान किया था और शाहीन बाग हो गया था। अर्थात शाही...