सजायाफ्ता आतंकी बरी कैसे हुये, गहलोत सरकार को जबाब देना ही पड़ेगा - सी पी जोशी rajasthan bjp cp joshi
प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी का कोटा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत हजारों तोरण द्वारों एवं सेकड़ों जगह कार्यकर्ताओं नें ऐतिहासिक स्वागत किया भाजपा को अगले पचास वर्षों तक विजयी बनाने का संकल्प लें - सी पी जोशी सजायाफ्ता आतंकी बरी कैसे हुये, गहलोत सरकार को जबाब देना ही पड़ेगा - सी पी जोशी कोटा 3 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के प्रथम बार कोटा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत में उनकी शोभा यात्रा मार्ग पर हजारों की संख्या में स्वागत द्वार बैनर पोस्टर लगाए गए और सैकड़ों की संख्या में उनके स्वागत मंच और एवं अभिनंदन के कार्यक्रम हुए। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जोशी के satha शहर भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, प्रदेश महामंत्री विधायक मदन दिलावर, विधायक संदीप शर्मा, कोटा के प्रभारी जितेंद्र गोठवाल, सह प्रभारी श्याम शर्मा आदी प्रमुखता से रहे। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नई ऊर्जा के साथ, सबको साथ लेते हुए, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की लोक कल्याणकारी योजनाओं को साथ ...