देश को बांटने वाली ताकतें अब एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी - प्रधानमंत्री मोदीजी
PM Narendra Modi Speech after Election victory: 'दूर-दूर तक जाएगी इन परिणामों की गूंज, कुछ लोग दे रहे हैं 2024 की हैट्रिक की गारंटी पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा,'इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी. पूरी दुनिया में इन चुनावों की गूंज सुनाई देगी.कुछ लोग तो कह रहे हैं आज की इस हैट्रिक ने 2024 की हैट्रिक की गारंटी दे दी है.' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया. यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखी है. इन राज्यों की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षों को सिर्फ भाजपा पूरा कर सकती है. मैं हमारे कार्यकर्ताओं की भी सराहना करूंगा, भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पण अतुल्यनीय है.' PM Narendra Modi Speech after Election victory: इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- 'रत्तीभर भी नजर नहीं आता राष्ट्र सेवा का जज्बा' ...