मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से नाराज गहलोत ने मंच छोड़ा
- अरविन्द सिसोदिया जयपुर में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मलेन में मुख्यमंत्रियों के सत्र में जब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के असहयोग के चलते भी गुजरात की तस्वीर बदलने के आंकड़े पेश किये तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रीय मन्त्र वायलर रवी अपना आप खो बैठे और मंच से भी कार्यक्रम को प्रभावित करने की कोशिश की...... मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जिन प्रदेशों में विपक्षी दलों का शासन है, उन्हें केंद्र का ‘आशीर्वाद’ नहीं मिला हुआ है और उनके राज्य ने जितनी भी प्रगति की है, वह अपने संसाधनों के बलबूते की है। श्रोताओं की तालियों के बीच मोदी ने अपने तैयार भाषण से हटते हुए बाहर से आए भारतीयों के सामने केंद्र की खासी आलोचना की। ---------------------- केंद्र पर जमकर बरसे नरेंद्र मोदी Monday, January 9, 2012 जयपुर : प्रवासी भारतीय दिवस के मंच का केंद्र पर हमला बोलने में इस्तेमाल करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जिन प्रदेशों में विपक्षी दलों का शासन है, उन्हें केंद्र का ‘आश...