संदेश

मुस्लिम इतिहास में मिलावट लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी की इतिहासकार इरफान हबीब और रोमिला थापर को चिट्ठी

चित्र
  आजकल मूर्धन्य इतिहासकार श्री इरफ़ान हबीब और सुश्री रोमिला थापर जी के नाम मध्य प्रदेश के सूचना आयुक्त श्री विजय मनोहर तिवारी का खुला पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है।         मध्यप्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी ने वामपंथी इतिहासकार इरफान हबीब और रोमिला थापर को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें मध्यकाल के मुस्लिम इतिहास को लेकर की गई मिलावट और मनमानी पर कई सवाल खड़े किए गए हैं। इस लंबी चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि आज इतिहास को लेकर भारतीयों में पहले से ज्यादा जागरूकता पैदा हुई है। इंटरनेट ने तथ्यों को उजागर करने में बहुत मदद की है। आखिर ऐसा क्या सच सामने आ गया है कि एक समय इतिहास लेखन में इरफान हबीब और रोमिला थापर जैसे बड़े प्रतिष्ठित नाम आज आम लोगों के लिए गाली बन गए हैं। कभी सोचें कि लोग क्यों आप पर लानतें भेज रहे हैं? हो सके तो जवाब दें।    पूरी चिट्‌ठी इस प्रकार है- आदरणीय इरफान हबीब साहब/ रोमिला थापर मैम, सादर प्रणाम।          मैं साइंस का विद्यार्थी रहा हूँ। मगर बहुत बचपन से ही मेरी दिलचस्पी इ...