माया की मूर्ती पुराण
माया की मूर्तियां बाबा साहब अम्बेडकर और बसपा के संस्थापक काशीराम जी की मूर्तियों की स्थापना तो समझ में आती है, मगर जनता के पैसे को गरीबों पर खर्च करने के बजाये खुद मायावती की और चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियों पर अनाप सनाप खर्च करना तो, उन मतदाताओं से भी धोका है जिन्होने मायावती को मत दिया था। ----------------- मायावती की मूर्तियों को ढकने पर बसपा नाराज लखनऊ. 7 जनवरी २०१२ http://raviwar.com/dailynews उत्तर प्रदेश में चुनाव तक राज्य की मुख्यमंत्री मायावती और हाथियों की मूर्तियों को पर्दे में रखने के चुनाव आयोग के निर्णय की बसपा ने आलोचना की है. बसपा ने कहा है कि चुनाव आयोग का यह निर्णय तर्कसंगत नहीं है. शनिवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव तक बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री मायावती और उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी की तमाम मूर्तियों को ढकने का आदेश दिया है. चुनाव आयोग का तर्क है कि पार्कों में लगी मूर्तियां और पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी प्रचार का एक तरीका है. चुनाव आयोग के अनुसार ये मूर्तियां फरवरी तक ढके रहेंगी. मु...