देवदूत बन कर मदद को पहुंचे आरएसएस के स्वयंसेवक रेल हादसे में बचाव कार्य हेतु
देवदूत बन कर मदद को पहुंचे थे आरएसएस के स्वयंसेवक रेल हादसे में बचाव कार्य हेतु रेलमंत्री नें जिस तरह ग्राउंडलेवल पर रह कर सरकार संभाल और ट्रेक के पुनः व्यवस्थित कर संचालित करवाये जानें का कार्य किया वह भी अत्यंत सराहनीय है. यह भी परिवार भाव का जबावदेही का दिग्दर्शन है। यूँ तो तकनीक के साथ, प्रकृति के साथ और जीवन के साथ हादसों को कोई रोक भी नहीं सकता और यह भी जीवन का अंग है। किन्तु इस घटना के पीछे कुछ कुछ महसूस हो रहा है. जाँच व्यापक व बहुअयामी होनी चाहिए। ओडिशा रेल हादसा : प्रशासन से पहले पहुंचे संघ के स्वयंसेवक, 600 यूनिट किया रक्तदान,घायलों की मदद एक तरफ तमाम राजनैतिक दल ओडीसा रेल हादसे पर बयानबाजी में व्यस्त थे, दौरा करके न्यूज बनवा रहे थे , तब समय की जरूरत को खामोशी से पूरा कर रहा था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक । घायलों की सार संभाल, सहयोग, पीने को पानी की व्यवस्था से लेकर जरूरी रक्त की पूर्ती हेतु रक्तदान तक का कार्य सम्पन्न कर रहे थे संघ के स्वयंसेवक । यह होता है परिवार भाव, अपनापन , समाज से लेकर राष्ट्र तक के लिये समपर्ण । ये अपना काम भूखे प्यासे करते रहे औ...