सृष्टि सृजन का महापर्व महाशिवरात्रि
संकलन - प्रो रजनी भारद्वाज , जयपुर महाशिव रात्रि महाशिवरात्रि जिसकी सुबह सृष्टि की सृर्जक होती है। सृष्टि के सृजनकर्ता शिव और शक्ति स्परूपा पार्वती के मिलन के इस महान योग महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें। आज का दिन आपको मंगलमय हो... शिव--महापर्व शिवरात्रि. .. संकलन- - प्रो रजनी भारद्वाज शिव ईश्वर का संहारक रूप हैं। वेद में इनका नाम रुद्र है। यह व्यक्ति की चेतना के अन्तर्यामी हैं। इनकी अर्धाङ्गिनी (शक्ति) का नाम पार्वती है। इनके पुत्र स्कन्द और गणेश हैं। शिव अधिक्तर योगी के रूप में देखे जाते हैं और उनकी पूजा लिंग के रूप में की जाती है । भगवान शिव सौम्य आकृति एवं रौद्ररूप दोनों के लिए विख्यात हैं। अन्य देवों से शिव को भिन्न माना गया है। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव हैं। शिव अनादि तथा सृष्टि प्रक्रिया के आदिस्रोत हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन वे हमेशा लय एवं प्रलय दोनों को अपने अधीन किए हुए हैं। शिव में परस्पर विरोधी भावों का सामंजस्य देख...