संदेश

श्रीलंका लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

माता पार्वती का महल...श्रीलंका Mata parvti ka mahal

चित्र
माता पार्वती का महल...श्रीलंका Mata parvti ka mahal shree lanka  एक बार की बात है, देवी पार्वती का मन खोह और कंदराओं में रहते हुए ऊब गया। दो नन्हें बच्चे और तरह तरह की असुविधाएँ। उन्होंने भगवान शंकर से अपना कष्ट बताया और अनुरोध किया कि अन्य देवताओं की तरह अपने लिये भी एक छोटा सा महल बनवा लेना चाहिये।   शंकर जी को उनकी बात जम गई। ब्रह्मांड के सबसे योग्य वास्तुकार विश्वकर्मा महाराज को बुलाया गया। पहले मानचित्र तैयार हुआ फिर शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन के बाद तेज गति से काम शुरू हो गया। महल आखिर शंकर पार्वती का था कोई मामूली तो होना नहीं था। *विशालकाय महल जैसे एक पूरी नगरी, जैसे कला की अनुपम कृति, जैसे पृथ्वी पर स्वर्ग। निर्माता भी मामूली कहाँ थे! विश्वकर्मा ने पूरी शक्ति लगा दी थी अपनी कल्पना को आकार देने में। उनके साथ थे समस्त स्वर्ण राशि के स्वामी कुबेर ! बची खुची कमी उन्होंने शिव की इस भव्य निवास-स्थली को सोने से मढ़कर पूरी कर दी। तीनों लोकों में जयजयकार होने लगी। एक ऐसी अनुपम नगरी का निर्माण हुआ था जो पृथ्वी पर इससे पहले कहीं नहीं थी। गणेश और कार्तिकेय के आनंद की सीमा नहीं थी।...

श्रीलंका से सीखना होगा, लोक लुभावन मुफतखोरी देश को डुबो देती है - अरविन्द सिसौदिया

चित्र
श्रीलंका लाखों वर्षों से भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं समाज व्यवस्था का अभिन्न अंग रहा है। इसे अंग्रेजों ने कूटनीतिक पाखण्ड के तहत 1948 में भारत से अलग स्वतंत्र देश के रूप में आजाद किया और आज यह सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका सरकार के मंत्री सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं। श्रीलंका में लोगों को रोजमर्रा से जुड़ी चीजें भी नहीं मिल पा रही हैं या कई गुना महंगी मिल रही हैं। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग खत्म हो चुका है। जिससे वह जरूरी चीजों का आयात नहीं कर पा रहा है। देश में अनाज, चीनी, मिल्क पाउडर, सब्जियों से लेकर दवाओं तक की कमी है। पेट्रोल पंपों पर सेना तैनात करनी पड़ी है। देश में 13-13 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। देश का सार्वजनिक परिवहन ठप हो गया है, क्योंकि बसों को चलाने के लिए डीजल ही नहीं है। चीन जापान सहित विदेशों से लिया गया कर्ज और बेसुमार एफडीआई के स्वागत के साथ साथ आंतरिक उत्पादन के प्रति जिम्मेवारी में नकारात्म होनें से आयात अथवा विदेश से ही सामान मंगाने पर निर्भरता रही, जिसके चलते श्रीलंका पूरी तरह डूब गया है। आतंकी हमलों और कोरोना के चलते वहां का टूरिज्म व...