राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS की शाखा में जाने के लाभ
आरएसएस ( राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ) की शाखा स्वंय सेवकों को अनुशासन में रहना सिखाती है। शाखा के माध्यम से स्वयंसेवकों का मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास कराया जाता है। स्वयंसेवकों को बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत के भू-भाग को भारत माता मानता है एवं संपूर्ण विश्व को वसुधैव कटुंबकम् के रुप में देखता है। संघ का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य है एवं संघ राष्ट्रभक्ति की कार्यशाला है। स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति समर्पित एवं सर्वस्पर्शी बनाने में तत्पर रुप से लगा हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाने के 10 लाभ: 1. सुबह 5 बजे उठने की आदत पड़ती है और सूर्योदय देखने का अवसर प्राप्त होता है। 2. शारीरिक मानसिक व्यायाम करने का अवसर मिलता है जिससे तनाव और अवसाद दूर होता है 3. नए लोगों से संपर्क होता है फलस्वरूप बौद्विक स्तर बढ़ता है और बातचीत की शैली अच्छी होती है। 4. हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और मानवीय मूल्यों का विकास होता है। 5. जातिवाद भाषावाद क्षेत्रवाद की भावना समाप्त होती है और राष्ट्रवाद की भावना बढ़ती हैं। 6. सनातन धर्म और सनातन संस्कृति का ज्ञान तथा सनातन ...