संदेश

सारिका सिंह हेल्थ एडं मेडीकल केयर सोसायटी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देवात्मा सारिका सिंह : बहुत कष्ट सहे,ईश्वर उसे अब सुखी जीवन देना ...!

चित्र
                 मम्मी - पापा के मध्य में सारिका सिंह,खडे गणेश मंदिर परिसर का चित्र देवात्मा सारिका सिंह : बहुत कष्ट सहे उसनें,ईश्वर उसे अब सुखी जीवन देना ...! sarika singh वह हर त्यौहार पर पापा के साथ बाजार जाती थी। धन तेरस पर बर्तन उसकी पशंद का ही खरीदा जाता था। करवा चौथ पर मम्मी की साडी उसी की पशंद की खरीदी जाती थी। इस बार दीपावली पर न कुछ खरीद हुई न दिये जले  न रोशनी हुई। मन बहुत दुखी रहा , हर बात उसकी याद दिलाती रही । ईश्वर इतनी ममता इतना मोह क्यों देता है।   मेरी सबसे छोटी बेटी सारिका सिंह का जन्म जन्माष्टमी को हुआ और देवलोक गमन एकादशी 23 अगस्त 2022 को हुआ ...., मुखाग्नि भाई जयकांत सिंह नें दी । 24 अगस्त को अस्थि संचय और 25 अगस्त को सोरोंजी मथुरा - आगरा से आगे में अस्थि विसर्जन हुआ। --- बहुत कष्ट सहे उसनें,ईश्वर उसे अब सुखी जीवन देना ...! आज बेटी सुश्री सारिका सिंह के देवलोकगमन को 2 माह हो गया है । हँसती, खिलखिलाती, इस आंगन की चहकती चुलबुल , अचानक पूरे परिवार को आंसुओं में डुबो कर चली गई ...!...