कांग्रेस के बागी घटनाक्रम के बाद सरकार की पकड प्रशासन से और ढ़ीली होगी - अरविन्द सिसौदिया
कांग्रेस के बागी घटनाक्रम के बाद सरकार की पकड प्रशासन से और ढ़ीली होगी - अरविन्द सिसौदिया कांग्रेस की राजस्थान में जबसे राज्य की सरकार बनीं है तब से ही गुटबाजी के चक्कर में न विकास हो पा रहा है और न ही जनता का लोककल्याण ही हो पा रहा है। बल्कि इसके चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है। चारों तरफ भ्रष्टाचार में प्रशासन लिप्त है। कुर्सी बचाओ अभियान के कारण कांग्रेस सरकार पूरी तरह विफल एवं जन शोषक साबित हो रही है। इस घटनाक्रम के बाद सरकार की पकड प्रशासन से और भी ढ़ीली होनी है। ----- राजस्थान कांग्रेस की बगावत,नाक का सवाल बनीं तो बहुत कुछ उलट फेर होगें - अरविन्द सिसौदिया 1- यूं भी अशोक गहलोत की कोई बडी उपलब्धि तो है नहीं, राजस्थान से लोकसभा में जीरो सीटें कांग्रेस की हैं। 2- गहलोत इस हद तक बागी हुये हैं तो इसका एक ही अर्थ है कि वे अपने भविष्य को जान समझ चुके हें । 3- गहलोत हाईकमान के हर बुरे निर्णय को स्विकार करनें की मानसिकता से ही बागी हुये है। 4- यूं भी कांग्रेस अध्यक्ष पद कहनें का ही था, सबनें सीताराम केसरी की दुर्गती देख रखी है । 5- कांग्रेस के हाई कमान ने इस बगावत को नाक का सवाल ब...