संदेश

स्वतंत्रता संग्राम लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका

चित्र
स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म 1898 में हुआ। महात्मा गांधी के नेतृत्व में तीन सत्याग्रह हुए : 1921, 1930 और 1942। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने अपने निधन (1940) से पहले 1921 और 1930 के सत्याग्रहों में भाग लिया था और उन्हें कारावास भी सहना पड़ा। डॉ. मनमोहन वैद्य लिखते है, “एक योजनाबद्ध तरीके से आधा इतिहास बताने का एक प्रयास चल रहा है। भारत के लोगों को ऐसा मानने के लिए बाध्य किया जा रहा है कि स्वतंत्रता केवल कांग्रेस के और 1942 के सत्याग्रह के कारण मिली है। और किसी ने कुछ नहीं किया। यह बात पूर्ण सत्य नहीं है। गांधी जी ने सत्याग्रह के माध्यम से, चरखा और खादी के माध्यम से सर्व सामान्य जनता को स्वतंत्रता आन्दोलन में सहभागी होने का एक सरल एवं सहज तरीका, साधन उपलब्ध कराया। लाखों की संख्या में लोग स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ सके, यह बात सत्य है। परन्तु सारा श्रेय एक ही आन्दोलन या पार्टी को देना यह इतिहास से खिलवाड़ है, अन्य सभी के प्रयासों का अपमान है।” (पांचजन्य, 17 सितंबर, 2018)...

10 मई, 1857 की क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर : जनक्रांति: 1857

चित्र
यह वह धरती है जहाँ वीर उगाये  जाते हैं , तलवारों की धारों पर शीश चढ़ाये जाते हैं । क्या कोई जीतेगा इसका,यहाँ बलिदानों से विजय बुलाई जाती है , शौर्य - तेज की हर सुबह हुंकार लगाई  जाती है , जौहर और बलिदानों के सतत मंजर, युग युग से हमनें देखे है , यहां जीवन देकर,राष्ट्र जीवन को अमरता संभलाई जाती है !                                               - अरविन्द सिसोदिया 10 मई, 1857 की क्रांति की वर्षगांठ के अवसर पर history 1857 india freedom struggle velu   जनक्रांति: 1857  - अरविंद सीसौदिया  उस दिन देखा था तारों ने,  हिन्दुस्तानी विश्वास नया, जिस दिन लिखा था रणवीरों ने,  खूं से अपना इतिहास नया।।     : गोपाल प्रसाद व्यास ईस्ट इंडिया कम्पनी की फौजी हुकूमत के विस्तारवादी मंसूबों के विरूद्ध 1857 की जनक्रां...

हिंदुओं को जागना, समझना और प्रतिकार करना सीखना होगा - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
हिंदुओं को जागना, समझना और प्रतिकार करना सीखना होगा - अरविन्द सिसोदिया लगभग 3000 वर्षों से हम लगातारविदेशी ताकतों से संघर्ष कर रहे हैं , लड़ रहे हैं,पुरुषार्थ पूर्ण बलिदान कर रहे हैं । किंतु इसके बावजूद भी लगातार पराजित भी हुए , पराजय से बाहर निकलने के लिए संघर्ष भी हुए , स्वतंत्रता संग्राम भी निरन्तर चलते रहे, अंतिम स्वतन्त्रता संग्राम में हमारा पूरा पूरा उपयोग किया गया और स्वतंत्रता के बाद संविधान बनाते वक्त हिंदू समाज को पूरी तरह ठगा गया और सच कहे तो यह है कि हिंदुओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। अब जागा हुआ हिंदू यह महसूस कर रहा है कि उसके साथ क्या-क्या धोके हुए , इन सारे धोकों को समझना होगा ।  पहली चीज यह है कि हमें समझना होगा कि जो पार्टियां हिंदू विरोधियों का वोट लेती हैं ,  हम उन पार्टियों को पूरी तरह से हिंदू  विरोधी मानना चाहिए । क्योंकि यह उन पार्टियों की ठगी है कि वह हिंदू विरोधी पार्टी भी लेती हैं और हिंदुओं के वोट भी लेती हैं और अपनी 700 पुश्तों का इंतजाम करती हैं । इन्हें देश का भला करना है ना इस देश की मूल संस्कृति , मूल सभ्यता और मूल समाज जीवन की कोई चिं...