महान चमत्कारिक आध्यात्मिक गुरु,अलौकिक कृष्णभक्त श्रील प्रभुपाद स्वामी जी
श्री कृष्ण कृपामूर्ति भक्तिवेन्द्र स्वामी प्रभुपाद जी महाराज का जीवन चमत्कार से कम नहीं हे। अल्प समय में अमरीका एवं यूरोपीय विश्व में श्रीकृष्ण भक्ति और सनातन आध्यात्म को जिस भक्तिभाव एवं आत्म स्विकार्यता से स्थापित किया गया वह अद्भुत हे। यह अदम्य साहस एवं आत्म विश्वास के साथ साथ प्रभुकृपा से ही संभव था। उनका जीवन श्रीकृष्ण भक्ति एवं उसकी शक्ति का , सामर्थ्य का और सदइच्क्षापूर्ती का अत्यंत उच्च कोटि का उदाहरण है। उनके जीवन वृत पर प्रकाश डालते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उदगार यहां प्रस्तुत है। - Arvind Sisdodia, Kota Rajasthan 94141980151 ---------- भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 125 वीं जयंती के अवसर पर 125 रूपये का विशेष स्मारक सिक्का जारी करते हुये अपने सम्बोधन ( कुछ अंश ) में कहा है कि :- हरे कृष्ण! आज के इस पुण्य अवसर पर हमारे साथ जुड़ रहे देश के संस्कृति मंत्री श्रीमान जी किशन रेड्डी, इस्कॉन ब्यूरो के प्रेसिडेंट श्री गोपाल कृष्ण गोस्वामी जी, और दुनिया के अलग-अलग देशों से हमारे साथ जुड़ हुए सभी साथी, कृष्ण भक्तगण! परसो श्री कृष्ण जन्माष...