संदेश

ACB trap: VC of Rajasthan Technical University (RTU) arrested for taking Rs 5 lakh bribe लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या राजस्थान आकंठ भ्रष्टता में डूबा है,VC ट्रैप- अरविन्द सिसौदिया

चित्र
 क्या राजस्थान आकंठ भ्रष्टता में डूबा है - अरविन्द सिसौदिया राजस्थान के प्रतिष्ठित राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के व्ही सी को भ्रष्टाचार में लिप्त होनें पर रंगे हाथों पकडा गया है। इतने प्रतिष्ठित पद पर भ्रष्टता ने उच्च शिक्षा  में शिक्षणकार्य करवानें वाले सम्पूर्ण तंत्र को कटघरे में खडा किया है। वरामद रूपया यह तो बता ही रहा है कि कई शिक्षण संस्थानों ने रूपया पहुंचाया है।  इसके साथ कई और भी समाचार भ्रष्टता में पकडे गये सरकारी कर्मचारियों के है। जिससे साबित होता है कि राजस्थान आकंठ भ्रष्टता में डूबा हुआ है। इससे पूर्व भी बडे बडे पदों पर बैठे अधिकारी कर्मचारी गिरफतार हुये हैं। ये घटनायें राजनैतिक दलों को शर्मिंदा का विषय है। कि देश में आजादी के लगभग 75 वर्ष की पूर्व संध्या पर भ्रष्टाचार का यह आलम है। अर्थात 75 साल में हम भ्रष्टाचार तक दूर नहीं कर पाये बल्कि लगातार भ्रष्टता की पकड और जकड बडती ही जा रही है। प्रश्न यही है कि यह कैसे रूके, कैसे थमें । क्यों कि जनप्रतिनिधियों की सम्पत्तीयां भी सुरसा के मुंह की तरह बडती जा रही है। इसलिये चोर चोर मौसेरे भाई वाली कहावत सही साबित हो...