संदेश

India general election लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अनैतिक अंतरिम जमानत से उपजे कई सवाल - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
केजरीवाल को दीं गईं अनैतिक अंतरिम जमानत से उपजे कई सवाल  राजनीतिक व्यक्ति का यह दायित्व है कि वह संविधान, विधान और सामान्य नैतिकताओं की रक्षा करें, सुरक्षा करें और संरक्षण दे और इसी नैतिकता के कारण जब कोई राजनीतिक व्यक्ति अपराध करता है, अनैतिकता करता है, तो भारत के ट्रायल कोर्ट, हाईकोर्ट उनके प्रति  सख्त रहते हैँ, कडा रुख दिखाते हैं। यह इसलिए उचित भी है कि जिन लोगों को देश के संविधान, विधान और कानूनी प्रक्रियाओं को बिना किसी भेदभाव के देश में सही सही स्वरूप में स्थापित करना है और वही लोग भ्रष्टाचारी हो जाएं, अपने पद के प्रभुत्व से अनैतिकतायें, अपराधिक हेर फेर करने लगे,  तिजोरिया भरने लगे, चुनावी खर्च उठवाने लगे अन्य प्रकार के लाभ लेने लगे, तो सरकार का अर्थ ही अनर्थ में बदल जायेगा। जिसकी जिम्मेवारी राज्य में भ्रष्टाचार खत्म करने की हो और वही व्यक्ति भ्रष्टाचार करने लगे, भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाए अर्थात भ्रष्टाचार का संरक्षक तो यह एक बहुत बड़ा नैतिक अपराध स्पष्ट रूप से है। इस तरह के व्यक्ति को न्यायपालिका संरक्षण देगी तो शासन - प्रशासन और राज्य की समस्त नैति...