संदेश

Modi has the right to become Prime Minister लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोदी को प्रधानमंत्री बननें का अधिकार है - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
  मोदी को प्रधानमंत्री बननें का अधिकार है - अरविन्द सिसोदिया Modi has the right to become Prime Minister - Arvind Sisodia 10 अप्रैल 2014 उदयपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि “वह प्रधानमंत्री बनने में लगे है और जनता क्या चाहती है इसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है।” जनता नें राहुल की बात तब भी नहीं सुनी और अब भी नहीं सुन रही है। तब भारत की जनता नें राहुल गांधी की बात इसलिये नहीं सुनी कि मोदी जी नें एक श्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात में दो प्रमुख काम किये थे पहला विकास के नये आयाम स्थापित किये थे और दूसरा उन्होनें मुस्लिम आतंक और आराजकता को जड़ से समाप्त किया था। अर्थात उन्होनें तुष्टिकरण के माहोल को पूरी तरह समाप्त किया था। इसलिये तब से स्वयं प्रधानमंत्री बननें घूम रहे कांग्रेस राजकुमार को किसी ने भाव नहीं दिया उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार चुनाव दर चुनाव हार रही है, उसका सूपडा साफ हो गया वह अपने इतिहास की सबसे कम सीटों पर गत दो चुनावों से बनीं हुई है। यह भारत के ज...