संदेश

RAJASTHAN RAJASTHAN ELECTION लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लाल डायरी बनी लाल झण्डी, टर्निग प्वाइन्ट से गहलोत स्तब्ध - अरविन्द सिसौदिया Former Rajasthan Minister Rajendra Singh Gudha

चित्र
लाल डायरी बनी लाल झण्डी, टर्निग प्वाइन्ट से गहलोत स्तब्ध - अरविन्द सिसौदिया                Former Rajasthan Minister Rajendra Singh Gudha लाल डायरी, लाल झंडी बन गईं - अरविन्द सिसोदिया  राजस्थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुड्डा नें राजस्थान की मातृशक्ति के सम्मान की बात सदन में क्या रखी, उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया, मंत्री गुढ़ा नें इससे गुस्सा होकर मुख्यमंत्री गहलोत को उस लाल डायरी की याद दिलाई, जिसे वे आपराधिक रूप से पुलिस की मौजूदगी के बाद भी गायब करके लाये थे और इससे गहलोत जेल जाने से बच गये थे। किन्तु जैसे ही उन्होनें लाल डायरी की बात उठाई तो उन्हे सदन से निलंबित भी कर दिया गया। राजस्थान विधानसभा भी 2 अगस्त तक स्थगित करदी गई। राजस्थान में प्रलोभन की बुलेट ट्रेन लेकर तेजी से चुनावी समर में दौड लगा रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की रफतार इस लाल डायरी नें रोक दी अर्थत यह लाल डायरी लाल झंडी बन गई। जिस तरह लाल झंडी सामने आने पर पूरी रेल रुक जाती है उसी तरह से गुढ़ा की लाल डायरी के रूप में जो लाल झंडी सामने...