संदेश

Sam Pitroda Controversy लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस नेता पित्रादो के मन से निकले भारतीयों के प्रति आपत्तिजनक अपशब्द - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
सुनो गौर से कांग्रेसीयों.... हम चाईनीज नहीं , हम अरब नहीं ,  हम अफ़्रीकी नहीं , हम अंग्रेज़ नहीं। हम  भारतीय हैँ ....! , हम सनातनी हैं.....!! , हम हिन्दूं हैं.....!!!  भारतवासी भारत में करोड़ों वर्षों से रहते हैँ, इसी धरती इसी आसमान के नीचे रहते हुए उन्होंने काल गणना से लेकर ईश्वर की खोज तक के महान आयामों को पार करके अपने आप को सनातन बनाया है। किन्तु विश्व की सांम्प्रदायिक राजनीति में कुछ ऐसे विदेशी तत्व हैं जो भारत को अंततः इसाई बना लेना चाहते, इन्हीं की धरती से भारत को आंतरिक रूप से तोड़ने, पूर्ण रूपसे विभाजित करने, आपस में लडाने  और कमजोर कर के अंततः धर्मांतरण द्वारा ईसाई बना लेने के प्रयत्न लगातार कई सदियों व दशकों से चल रहे हैं। कांग्रेस की जातीय जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण इसी कुकृत्य को संपादित करने के औजार हैँ।  इसी क्रम में एक थ्योरी यह बोई जाती है कि भारत में आर्य बाहर से आए, जबकि आर्य देवकन्या आर्या की संतानेँ है । भारतवासियों को बाहरी मूलका होना बताने की थ्योरी के अंतर्गत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने उसी थ्योरी को नये अंदाज में परोसा है। जिसम...