संदेश

The Kashmir Files लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

" द कश्मीर फाइल्स " - फिर ऐसा न हो, इस तरह के कठोर कदम उठाए केंद्र सरकार - अरविन्द सिसोदिया

चित्र
    The Kashmir Files " द कश्मीर फाइल्स " -  फिर ऐसा न हो, इस तरह के कठोर कदम उठाए केंद्र सरकार - अरविन्द सिसोदिया एक नई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इसका निर्देशन भी नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने किया है. इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अतुल श्रीवास्तव जैसे दिग्गज अभिनेता अहम किरदारों में हैं. फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन की ऐतिहासिक घटना पर आधारित है. कहा जाता है कि कश्मीर से पंडितों को हटाने के लिए उनका वहां नरसंहार किया गया था.  कश्‍मीरी पंडित संघर्ष समिति के अनुसार, साल 1990 में घाटी के भीतर 75,343 कश्मीरी पंडित परिवार थे. लेकिन साल 1990 और 1992 के बीच आतंकियों के डर से 70 हजार से ज्‍यादा परिवारों ने घाटी को छोड़ दिया. साल 1990 से 2011 के बीच आतंकियों ने 399 कश्‍मीरी पंडितों की हत्‍या की है. पिछले 30 सालों के दौरान घाटी में बमुश्किल 800 हिंदू परिवार ही बचे हैं.  साल 1941 में कश्‍मीरी हिंदुओं का आबादी में हिस्‍सा 15 फीसदी था. लेकिन साल 1991 तक उनकी हिस्‍से...