संदेश

dindayal upadhyay लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजनीति राष्ट्र के लिए : पं0 दीनदयाल उपाध्याय

चित्र
  25 सितम्बर, जयन्ति पर विशेष  राजनीति राष्ट्र के लिए : पं0 दीनदयाल उपाध्याय         - अरविन्द सीसौदिया                                       स्वतंत्र भारत में कांग्रेस का राजनैतिक विकल्प स्थापित करने का सबसे ज्यादा श्रेय यदि किसी को मिलता है तो वह नाम भारतीय जनसंघ के अखिल भारतीय महामंत्री एवं अध्यक्ष रहे ,पं0 दीनदयाल उपाध्याय को जाता है। भारतीय जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक की 52 वर्षो की स्वर्ण जयंति यात्रा में उपाध्याय जी के विचार, मार्गदर्शन एवं कार्यपद्धति इस संगठन की सड़क बनकर लक्ष्य तक पहुँचाने का काम करती रही है। यही कारण है कि आज भी भारतीय जनता पार्टी का कोई भी कार्यक्रम उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण के बिना प्रारम्भ नहीं होता है । दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारे गूंजते रहते है। कहीं दीनदयाल भवन है ,कहीं दीनदयाल पार्क है, कहीं दीनदयाल चौराहा है, उनके नाम पर अनेकों सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाये ...