संदेश

indian railway लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेमू यात्री ट्रेनों के कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाएं - अरविन्द सिसोदिया indian railway

चित्र
आमजन की लोकप्रिय मेमू यात्री ट्रेनों के कोचों में  मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं - अरविन्द सिसोदिया 5 अक्टूबर , कोटा । भाजपा कोटा संभाग के मीडिया संयोजक एवं  पूर्व जिला महामंत्री भाजपा  अरविन्द सिसोदिया नें रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव , महाप्रबन्धक , पश्चिम मध्य रेलवे , जबलपुर एवं डी आर एम कोटा को ईमेल भेज कर , मण्डल की मेमू ट्रेनों के कोचों में मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट लगवाए जानें की मांग की है । सिसोदिया ने मांग पत्र में लिखा है  कि भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी देश के प्रत्येक नागरिक तक आधुनिक तकनीकी को पहुंचाकर उनके जीवन को सुविधाओं से परिपूर्ण कर रहे हैं , किन्तु मेमू ट्रेन के कोचों में मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट नहीं होना आश्चर्य  का विषय बनता है । उन्होंने लिखा है कि पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मण्डल में कोटा - बीना के मध्य चलने वाली मेमू यात्री ट्रेन में तमाम आधुनिकतम सुविधाओं के बावजूद मोबाईल चार्जिंग प्वाइंट का अभाव है , जबकी इन कोचों में पंखे हैं , लाइट है , एनाउंसमेंट है , खड़े रहने पर पकड़े रहने के बेल्ट हैं  , अच्छी बेंचें बै...