संदेश

panchayti raj chunav लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोकतंत्र का खून पी रही ममता सरकार बर्खास्त हो - अरविन्द सिसोदिया mamata sarkar barkhst ho

चित्र
खून की होली खेलने की अनुमति नहीं दी जा सकती बंगाल के चुनाव और सरकार बर्खास्त हो - अरविन्द सिसोदिया एक राज्य चुनाव में 50 लोग बेमौत मारे जाते हैं, हजारों घायल है, अरबों की संपत्ती को नुकसान पहुंचाया जाता हो, 50 हजार से अधिक बूथों पर धांधली का आरोप हो, 700 से ज्यादा बूथों पर पुनर्मतदान हुआ हो, हाईकोर्ट की निगरानी के बाद भी ये हालत हों, तब तो लोकतंत्र की रक्षा व भविष्य में पुनः यहाँ हो इसके लिए चुनाव के साथ - साथ सरकार भी बर्खास्त हो. विधानसभा भी भंग होकर राज्यपाल शासन लगाया जाना चाहिए. हलाँकि उच्च न्यायलय नें राज्य चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई है व परिणामों को न्यायालय के निर्णय पर अंतिम होनें का भी कहा है। किन्तु बंगाल में खून की होली खेल कर सम्पन्न करवाये गये चुनावों और लुटे गये पदों पर राज्य सरकार को कतई शर्म नहीं आई है वह जश्न मना रही है। इन परिस्थितियों में संविधान व लोकतंत्र के रक्षक भारत के उच्चतम न्यायालय को स्वसंज्ञान लेना चाहिए और बंगाल के पंचायतीराज चुनाव तथा सरकार दोनों को बर्खास्त कर संविधान, लोकतंत्र व देश में शान्ति एवं व्यवस्था की उच्चतम सम्मान का संदेश देना ...