कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा उजागर - अरविन्द सिसोदिया
श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का अवसर, सांस्कृतिक स्वतंत्रता का महान सोपान है - अरविन्द सिसोदिया कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा उजागर, जनमत सबक सिखाएगा - अरविन्द सिसोदिया कोटा 17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविंद सिसोदिया ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि कांग्रेस के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को राजनैतिक आयोजन कह कर आमंत्रण ठुकराना और आलोचना करना पूरी तरह से देश के लोकतंत्र और भारतीय संस्कृति का अपमान है। जिसका सबक आने वाले समय में भारत की जनता कांग्रेस सहित अडंगेबाज एण्ड कंपनी को सिखायेगी। सीसोदिया नें कहा सोमनाथ मंदिर के पुर्नउद्धार के शिलान्यास में तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद, उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल और केन्द्रीय मंत्री के एम मुंशी सहित सभी अतिथि कांग्रेस पार्टी से जुडे थे। उस महान आयोजन को देश के सममान का , देश की स्वतंत्रता का, देश की संस्कृति का आयोजन माना गया था। इसी प्रकार अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम राष्ट्र और संस्कृति का ही आयोजन है, जो सभी मर...