कांग्रेस के राममंदिर तोड़ने की साजिश का कवर फायर है सपा का मंदिर विरोधी बयान - अरविन्द सिसोदिया
राममंदिर तोड़ने की साजिश का अंग है सपा का राममंदिर विरोधी बयान - अरविन्द सिसोदिया हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रहे आचार्य प्रमोद कृष्णम मैं कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर बने मंदिर को पलट देने की योजना का रहस्योदघाटन किया था, जिससे नवनिर्मित रामलला के मंदिर के अस्तित्व को खतरा प्रगट हो गया है। हालांकि अयोध्या स्थिति भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के विरुद्ध कांग्रेस लगातार और कई दसकों से अडगे लगाती रही है। जैसे तैसे रामलाल को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला और हिंदू समाज के द्वारा वहां भव्य मंदिर बनाया गया। यह भव्य और दिव्य मंदिर कांग्रेस को इसलिए नहीं भा रहा है कि इससे उनका वोट बैंक आहत हुआ है। कांग्रेस ने वोट बैंक को खुश रखने के लिए ही लगातार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अड़ंगा लगाए हुये थी। समान्यतः भी कांग्रेस हिंदू विरोधी ही रही है, लगभग सारे हिन्दू मसलों में कांग्रेस की वोट बैंक नीति अर्थात मुसलमान वर्ग को खुश रखने की नीति रही है। कांग्रेस की इस नीति से सैकड़ो बार परदा उठ चुका हैं, सैकड़ो बार वह बेनकाब हुए है...