कांग्रेस राज में " आतंकवादियों " को होती है खून की होली खेलने की खुली छूट
कांग्रेस राज में खूब हुए आतंकी हमले, वोट बैंक के कारण कभी नहीं उठाई गई आवाज : शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तब आतंकवादी हमले बड़े पैमाने पर होते थे और पाकिस्तान के आतंकवादी भारतीय सैनिकों को मारते थे लेकिन तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी ने “वोट बैंक” की राजनीति के कारण कभी उनकी निंदा नहीं की.! अमित शाह ने 26 नवंबर, 2008 (26/11) के मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की निगरानी में ऐसा हमला करना असंभव है. उन्होंने कहा, ”आज 26/11 के हमले की बरसी है. इस दिन (2008 में), पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में 164 लोगों की हत्या कर दी थी. मैं दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हालांकि इस तरह के हमले कांग्रेस के शासन के दौरान बड़े पैमाने पर हुए थे. आज 26/11 जैसा आतंकी हमला करना संभव नहीं है क्योंकि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं.” अमित शाह बोले- कांग्रेस ने वोट बैंक की वजह से कुछ नहीं कहा अमित शाह ने कहा “सोनिया (गांधी) और (पूर्व पीएम) मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दस साल के लिए सत्ता...